बिहार पंचायत चुनाव 2026 समय पर ही होगी चुनाव
बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं, जिसमें कहा जा रहा था कि परिसीमन की प्रक्रिया के चलते चुनाव अगले साल यानी 2027 तक टल सकते हैं।
लेकिन अब पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने इन सभी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
मंत्री ने साफ कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि पंचायत चुनाव इसी साल के अंत तक संपन्न करा दिए जाएं और अभी तक चुनाव टालने को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।
बता दें कि परिसीमन की प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर होगी, क्योंकि राज्य में पिछले 36 वर्षों से पंचायतों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है।
विशेष ध्यान रखें - बिहार में पंचायतों पर बड़ा ऐक्शन..
1% से कम खर्च करने वालों पर कार्रवाई.. मुखिया और पंचायत सचिव होंगे जिम्मेदार
- Advertisement -